कामां: कामां पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा, साइबर ठगी के मामलों में पूछताछ जारी
कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया की साइबर ठगी के मामले में मुखबीर तंत्र एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देते हुए कार्यवाही की गई है। साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों लोगों से साइबर ठगीं के मामलों में पूछताछ जारी है। कार्यवाही की जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे मिली है अनुसंधान जारी है।