रामपुर: गंज कोतवाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने 25 फरियादियों की सुनी फरियाद
Rampur, Rampur | Jul 27, 2024 नगर क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गंज कोतवाली ने 25 फरियादियों की फरियाद पर सुनवाई करते हुए संबंधित दरोगा और नगर कोतवाली कोतवाल को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की फरियाद पर निष्पक्ष गुणवत्ता पूर्वक जांच पड़ताल करके निस्तारण करें, ताकि लोगों में पुलिसिंग की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक संदेश पहुंच सके।