रामपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक
Rampur, Rampur | Jul 26, 2024 जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जो आशाएं अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं कर रही हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए।