पडरौना: कुशीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों की आई बाढ़, ओपीडी में अफरा-तफरी, घंटों इंतजार में थके लोग
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में आज ऐसा नज़ारा दिखा, मानो पूरा जिला इलाज कराने उमड़ पड़ा हो। दशहरे की छुट्टियों और खराब मौसम रविवार के बाद जब अस्पताल के दरवाजे खुले, तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। साढ़े 1 बजे तक करीब 1800 से अधिक मरीजों ने पर्ची कटवाई, जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों ने अस्पताल का रुख किया।