तपती गर्मी के बावजूद पडरौना में जुटा सनातनियों का सैलाब, विहिम द्वारा आयोजित हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में लिया गया हिंदू एकता का संकल्प
मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साप्ताहिक मनाए जा रहे जन्मदिन समारोह के तहत पडरौना जूनियर हाईस्कूल परिसर में विराट हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के 55 वे जन्मदिन पर हनुमान जी को 55 किलो लड्डू का भोग लगा कर उपस्थित हिंदू समाज में वितरित किया गया।
विश्व हिंदू महासंघ जिला इकाई कुशीनगर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। पडरौना में मंगलवार को हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में महासंघ के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई, जिसमें मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर संकटमोचन हनुमान जी महाराज को 55 किलो के भव्य लड्डू का भोग लगाया गया। इसके उपरांत, संगठन की एकजुटता और समरसता को दर्शाते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक वृहद 'सहभोज' (भंडारे) का आयोजन किया गया।
दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यकर्ता सम्मेलन और जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और संगठन के कद्दावर नेता शामिल हुए और छुआछूत दूर करके हिंदू एकता का संकल्प लिया । कार्यक्रम को मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह , पिछड़ा आयोग सदस्य फुलबदन कुशवाहा, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव विहिम प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, नीरज शाही, और शिशु गोविंदा संजय सिंह मुन्ना, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी पडरौना नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,।जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष किरण यादव कृष्ण कुमार तिवारी, विवेकानंद तिवारी रविंद्र गुप्ता, श्यामबदन ,कैलाश कुशवाहा , पवन सिंह आदि सैकड़ों विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।जन्मोत्सव के इस साप्ताहिक कार्यक्रम में पूरे समय जय श्रीराम और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। आगंतुकों विशिष्ट अतिथियों ने हिंदू एकता और हिंदू हितों के लिए विहिम प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल द्वारा किए जा रहे नेतृत्व और संघर्ष को सराहा।
#KushinagarNews #YogiAdityanath #विहिम #UPNews राजेश्वर सिंह Rajan Jaiswal कुलदीप शर्मा हिन्दू नीरज सिंह बिट्टु Manish Kumar Jaiswal