लखीमपुर: दवा लेकर घर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को रामापुर के पास प्राइवेट बस ने मारी टक्कर एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
सीतापुर जिला के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेव अटरा गांव निवासी दोस्त मोहम्मद पुत्र अलाउद्दीन अपने पुत्र सफीक और दामाद सद्दाम के साथ बीते दिन बाइक पर सवार होकर दवा लेने के लिए निजी अस्पताल आए थे। घर वापस जाते समय बाइक सवार 3 लोगों को रामापुर के टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग दोस्त मोहम्मद की मौत हो गई है।