पंचदेवरी: कटेया थाना की पुलिस ने 149 लीटर शराब किया बरामद, दो तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों से देशी शराब तथा विदेशी शराब जब्त की गई।कार्रवाई के दौरान खजुरिया निवासी जनार्दन तिवारी एवं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के