मुंगेर: दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से पत्नी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आरोपी हिरासत में
Munger, Munger | Apr 12, 2026 दरोगा के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पत्नी की मौत—परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आरोपी हिरासत में मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पुलिस अवर निरीक्षक (SI) चंदन कुमार की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार दिया है