पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने 2 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना गोपालगढ़ की टीम ने साइबर ठगी में दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान उनके पास से उपयोग में लिए जा रहे 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड जब्त किए गए। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकटपुर क्षेत्र में दबिश दी, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार शाम 6 बजे दी जानकारी।