संदेश: फायरिंग मामले में संदेश में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद हुए हथियार व कारतूस
पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार और कारतूस बरामद किया है। शनिवार के शाम 6:00 के करीब जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी के सचिव को जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया है।