बिलग्राम: माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज पर जताई नाराजगी, दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम को लिखा पत्र
Bilgram, Hardoi | May 20, 2026 हरदोई के माधौगंज में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विद्युत विभाग को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।