श्रीमाधोपुर: धनतेरस पर कस्बे के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, ज्वेलर्स और दुकानदार खुश
धनतेरस के दिन कस्बे के बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। मीनू बाजार, रामानंद पाठशाला रोड, खाटूश्यामजी मोड़ समेत कई प्रमुख बाजारों में दिनभर ग्राहकी बनी रही। ज्वेलर्स की दुकानों पर जमकर खरीदारी देखी गई, साथ ही कपड़े, मिठाई और सजावट के सामान की दुकानों पर भी भीड़ लगी। व्यापार मंडल ने बाजारों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया।