बाड़मेर: बाड़मेर सदर थाने के सरली गांव में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग सहित तीन घायल
Barmer, Barmer | Aug 12, 2024 बाड़मेर सदर थाने के सरली गांव दो भतीजों के साथ सामाजिक प्रोग्राम से लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों का जिला अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल तीनों का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।