बाड़मेर: बाड़मेर में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जिला मुख्यालय में निकाली गई तिरंगा रैली
Barmer, Barmer | Aug 12, 2024 बाड़मेर में सोमवार को हर घर तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गांधी चौक से भगवान महावीर टाउन हॉल तक तिरंगा रैली निकाली गई। बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने हर घर तिरंगा अभियान में बाड़मेर वासियों की सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।