बाड़मेर: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनो ने जिला मुख्यालय पर सड़कों पर उतर कर किया प्रदर्शन
Barmer, Barmer | Aug 12, 2024 बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां पर रहे हिंंदूओं के साथ हो रहे अत्याचार रोकने और संरक्षण देने की मांग को लेकर सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हिंदू संगठन सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर निशांत जैन को दिया।