बाड़मेर: पुराने बिजली कनेक्शन की राशि बिना ब्याज व पेनल्टी जमा होगी:-डिस्कॉम अधिकारी
Barmer, Barmer | Aug 11, 2024 जोधपुर डिस्कॉम ने सभी श्रेणी के 31 दिसंबर 2023 से पहले कटे बिजली कनेक्शन की बकाया राशि वसूली के लिए एमनेस्टी योजना लागू की है। डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक यह योजना 31 दिसंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत सभी श्रेणी के उपभोक्ता जिनके 31 दिसंबर 2023 से पूर्व कनेक्शन कटे है, वे मूल बकाया राशि बिना ब्याज व पेनल्टी के एकमुश्त जमा करवा सकेंगे।