बाड़मेर: शहर के गंगा मंदिर के पास एक ही गली में चोरों ने तीन मकान के तोड़े ताले,ज्वेलरी और कीमती सामान चुराया
Barmer, Barmer | Aug 12, 2024 बाड़मेर शहर में चोरों ने एक साथ तीन मकानों के ताले तोड़े। एक बंद मकान से चांदी के आभूषण व सिक्के व अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। वहीं दो अन्य मकान में लोगों को देख चोर वहां से निकल गए।लोगों ने टूटे ताले देखकर आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।