बीना: ग्राम गूनगी में कुएं में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Bina, Sagar | Oct 20, 2026 ग्राम गूंगी में कुएं पर नहाने गया एक 16 वर्षीय छात्र कुएं में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान हरिओम पिता मुकेश रजक के रूप में हुई है, जो कक्षा दसवीं में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि हरिओम अपने दोस्तों के साथ गांव के ही कुएं पर नहाने गया था। नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।