कोंडागांव: जनदर्शन में जनता की समस्याएं उठीं, 26 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश
जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में जिलेभर से प्राप्त 26 आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, बिजली, लंबित भुगतान, अतिक्रमण, शिक्षक नियुक्ति और पेयजल जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे।