भादरा: जल संसाधन खंड भादरा ने अमर सिंह नहर ब्रांच का वरीयताक्रम जारी किया
भादरा। जल संसाधन विभाग खंड भादरा ने अमर सिंह ब्रांच भाखड़ा नहर का 22 से 29 जून तक का वरीयताक्रम जारी किया है। इसके अनुसार नेठराना वितरिका (227 क्यूसेक), सरदारपुरा माइनर (257), भादरा माइनर (285), मुंसरी (317), छानी (325), महराना (351) तथा जोगीवाला माइनर (359 क्यूसेक) को पानी की उपलब्धता अनुसार पानी दिया जाएगा।