जांजगीर: जिले के 25 धान खरीदी केंद्रों को नोटिस, 3 दिन में उठाव के लिए दिए गए निर्देश
जांजगीर-चांपा जिले में उप पंजीयक सहकारी समिति ने 25 धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर शेष धान जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 129 केंद्रों के माध्यम से 6 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हुई, जिसमें अधिकांश केंद्रों में जीरो शॉर्टेज हासिल किया जा चुका है। हालांकि 25 केंद्रों में अब भी करीब 11,674 क्विंटल धान का उठाव बाकी है।