जमुनहा: बालापुर मे बिस्कुट चोरी करने पर बच्चे को खंभे में बांध कर पीटा, वीडियो हुवा वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चे को खंभे से बांध रखा गया है। और उसे लोग पीट रहे हैं। बताया जाता है कि वीडियो मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालापुर रेतहिया के मजरा बालापुर का है। जहां के निवासी एक युवक का नाबालिग बेटा 11 अप्रैल की रात में गांव में आयोजित नृत्य कार्यक्रम को देखने के लिए गया था।