जमुनहा: लाहौर कला में अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
लाहौर कला में किसानों ने गेहूं की फसल काटकर मड़ाई के लिए ढेर लगाया था। गुरुवार को अज्ञात कारणों से फसल की ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते गेहूं की फसल धूं धूं कर जलने लगी लोगों की ओर से दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक फूलजहां हसन मोहम्मद व नामजादे की एक-एक बीघ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।