सोनवा थाना के पास भिनगा बहराइच मार्ग पर लकड़ी लदी जा रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी भंगहा बाजार से ग़ल्ला लादकर बहराइच जा रही बोलेरो पिकअप वाहन ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। जिससे वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक बाल बाल बच गया।