जमुनहा: राप्ती नदी पार करते समय बद्रीपुरवा निवासी चचेरे भाई व बहन की डूबकर हुई मौत
बद्रीपुरवा निवासी नरेश व विनोद का खेत नदी के दूसरी तरफ है। दोनों अपनी पत्नियों के साथ नदी के उस पार गेहूं की फसल काटने गए हुए थे।सभी वापस घर नहीं आए तो दोनों बच्चे माता पिता के पास जाने के लिए दोनों बच्चे पानी में उतर कर नदी पार करते समय दोनों बच्चे की डूबकर मौत हो गई।परिजन शवों को घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए उनका अंतिम सस्कार कर दिया।