सिमरी बख्तियारपुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में पैक्स अध्यक्षों और सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
बनमा ईटहरी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को निर्विरोध चुने गए पैक्स अध्यक्षों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान ईटहरी पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार, जमालनगर पैक्स अध्यक्ष गंगा चरण यादव एवं सहुरिया पैक्स अमरेंद्र कुमार यादव को प्रभारी निर्वाची पदाधिकारी आशीष कुमार, बीडीओ गुलशन कुमार झा ने शनिवार को प्रमाण पत्र दिया।