बड़हिया: रामनगर अमहरा गांव में नीरा उत्पादन व बिक्री केंद्र का शुभारंभ, जीविका दीदियों को मिला सम्मान
जिला प्रशासन द्वारा शनिवार अपराह्न 5:27 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक रामनगर अमहरा गांव में नीरा उत्पादन से बिक्री केंद्र का शनिवार को शुभारंभ हुआ. लखीसराय जिला में पिछले 5 वर्षों से जीविका दीदी नीर का उत्पादन एवं बिक्री कर रही है जिले में कुल सात नीरा उत्पादक समूह क्रियाशील है. हलसी एवं सूरजगढ़ा में संचालन प्रक्रिया अंतिम चरण में है.