प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
दिनांक 14 अक्टूबर 2026
........................................
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन।
दीपनगर स्टेडियम, नालंदा में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित हुई
प्रतियोगिता, अंडर-17 में पटना प्रमंडल और अंडर-19 में मगध प्रमंडल बना विजेता।
खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी खेल प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग) का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक दीपनगर स्टेडियम, नालंदा में किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता-सह-विभागीय जांच पदाधिकारी, नालंदा ने विभिन्न वर्गों के विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नालंदा मंडल कारा के जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंसी राकेश राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी, नालंदा रवि रंजन ने की।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम स्थान: पटना प्रमंडल
🥈 द्वितीय स्थान: मगध प्रमंडल
🥉 तृतीय स्थान: एकलव्य
अंडर-19 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम स्थान: मगध प्रमंडल
🥈 द्वितीय स्थान: पटना प्रमंडल
🥉 तृतीय स्थान: तिरहुत प्रमंडल
तकनीकी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तकनीकी पदाधिकारियों के रूप में मधुलिका तिवारी, विक्रम कुमार, अनिरुद्ध कुमार, संजीव कुमार, सौरव कुमार, कुणाल करण, प्रतीक प्रकाश एवं राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, सहयोगी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों में विपिन कुमार, सूरज कुमार, इम्तियाज हैदर, संजय पटेल, नवीन कुमार, निभा कुमारी, अनामिका कुमारी एवं पूनम कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा।
जिला खेल कार्यालय से मुन्ना कुमार, रितेश रंजन एवं अन्य सहयोगियों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में अपना योगदान दिया।
बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, सहयोगियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Sports, Government of Bihar
rajgir sports complex
Sports of Bihar
Rugby India
Nalanda, Bihar | Oct 14, 2026