कुरावली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फतेहजंगपुर अंडरपास के पास से सुभाष पुत्र इतवारी, निवासी ग्राम दिवरई को 10 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शराब बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।