जिला अस्पताल नर्मदापुरम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया
मधुमेह से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार एवं शारीरिक गतिविधियां जरूरी
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल नर्मदापुरम में सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत एवं सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मधुमेह (डायबिटीज) के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों आरएमओ डॉ गजेन्द्र यादव, एमडी डॉ जितेंद्र सिंह, जिला नोडल कैंसर डॉ उदित भट्ट द्वारा बताया गया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। समय पर इसकी पहचान एवं उचित उपचार नहीं होने पर हृदय रोग, किडनी रोग, आंखों की रोशनी प्रभावित होने तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर नम्रता, योगिता और पूजा सिस्टर द्वारा नागरिकों की ब्लड शुगर जांच परीक्षण किया गया, नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां एवं व्यायाम करने, वजन नियंत्रित रखने तथा तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि मधुमेह को गंभीरता से लें, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित दवाओं का सेवन करें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह के जोखिम को कम किया जा सकता है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026