कांके: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, फुटेज में दिखा संदिग्ध व्यक्ति
Kanke, Ranchi | Apr 24, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या का शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।