जहानाबाद: बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में सदर विधायक सुदय यादव कर रहे हैं दौरा, घूम घूम कर इंडिया गठबंधन का कर रहे हैं प्रचार
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आ रही है। पार्टी के सारे प्रत्याशी सहित सभी नेता अपने अंतिम प्रयास को मेहनत से पूरा करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद सदर विधायक एवं राजद नेता सुदय यादव भी इन दिनों बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे हैं और घूम-घूम कर इंडिया गठबंधन के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।