झालरापाटन: झालावाड़ में सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे एक मंच पर, कार्यकर्ता संवाद में बोले- पंचायत चुनाव एकजुट होकर जीतें
झालावाड़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक मंच पर दिखे। यह मौका कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कोलाना हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे विशेष विमान से झालावाड़ पहुंचीं और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।