भादरा: बाइक को पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग की हिसार में हुई मौत
भादरा। रासलाना नहर के पास 11 सितंबर को बाइक सवार 60 वर्षीय नवीन कुमार को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। घायल नवीन को भादरा से हिसार रेफर किया गया, जहां 12 सितंबर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। भिरानी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।