शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रातोर की पुलिया के पास रहने वाली एक विवाहिता जालसाजी का शिकार हो गई। ठग ने खुद को परिवार का परिचित बताकर और बातों के जाल में फंसाकर महिला से करीब दो मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।