अररिया: जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने लाइव आकर शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी
Araria, Araria | Apr 1, 2025 अररिया जिले के शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर दोपहर 3:30 बजे एक लाइव सत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को मुख्यमंत्री की कई प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया, जो राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं।