अररिया: सदर प्रखंड क्षेत्र के बलवात गांव में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए राख
Araria, Araria | Apr 1, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बलवात गांव वार्ड संख्या 07 में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब एक भीषण आग लगने से चार घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया. आग के कारण घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित जरूरी कागजात भी जलकर राख हो गया . इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.