बेतिया: हिरापाकड़ में पानी गिराने को लेकर विवाद, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी
मनुआपुल थाना क्षेत्र के हिरापाकड़ वार्ड नंबर-9 में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार 13 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे की है। आज 14जुलाई सोमवार करीब दो बजे मीडिया को संबोधित करते हुए बताया गया कि राजेंद्र शाह अपने छत से पड़ोसी नरेश महतो के दरवाजे पर पानी गिरा रहे थे।