अटेर: गोरी सरोवर पर भीषण गर्मी में समाजसेवियों ने आम नागरिकों को पिलाया मीठा शरबत,लोगो ने कार्य की सराहना
Ater, Bhind | Jun 12, 2026 भिंड। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवियों ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गौरी सरोवर स्थित गणेश मंदिर के पास शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान समाजसेवियों ने राहगीरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को मीठा एवं शीतल शरबत पिलाया