घाटमपुर: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
रेऊना के पास एक पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।तभी दुर्घटना हो गई।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।