श्री गंगानगर: 6Z डंपिंग यार्ड पर चल रहा ग्रामवासियों का धरना प्रशासन की वार्ता के बाद समाप्त हुआ
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 11, 2026
नगर परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों से रोजाना कचरा एकत्र कर चक 6 जैड ए स्थित डम्पिंग यार्ड में डलवाया जाता है। इस स्थान पर कचरा डालने के विरोध में कुछ लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा था जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। शनिवार को दोपहर 3:00 बजे नगर परिषद, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश कर धरना समाप्त करवाया।