कोंडागांव: नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फरसगांव थाना पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीड़िता के पिता ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आनंद मंडावी ने मेला देखने के दौरान उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट के आधार पर थाना फरसगांव में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा।