बिंदकी: दरबेशाबाद गांव के समीप चलती बाइक में सवार दो लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत दरबेशाबाद गांव के समीप पावर हाउस पुलिया के निकट मंगलवार की सुबह 10 बजे बाइक सवार राम शंकर उम्र 45 वर्ष तथा कृष्ण कुमार उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी महरहा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर पर अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार दोनों लोग बाइक को फेंक कर भागने लगे। मधुमक्खियां ने पीछा किया और घायल कर दिया