दतिया नगर: कांग्रेस ने बम बम महादेव पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के खिलाफ दतिया में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का पुतला जलाया गया।अशोक दांगी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है इसके विरोध में कांग्रेस आंदोलन करेगी.