भगवानपुर: पिपरा-समसा पथ के भरडीहा गांव में निर्माणाधीन भभरा में दरार, भ्रष्टाचार का आरोप, निर्माण कार्य पर सवाल
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा–समसा पथ के भरडीहा गांव में निर्माणाधीन भभरा (पुलिया) में दरार आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है।