शाहबाद: पठकाना की रहने वाली विवाहिता ने पति सहित 6 पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई
कोतवाली के मोहल्ला पठकाना निवासी विवाहिता ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। थाना लोनार के ग्राम विमकुला निवासी पीड़िता शैलजा गुप्ता पुत्री बांके लाल गुप्ता द्वारा पति सहित ससुराली जनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।