मंझनपुर: कौशाम्बी में जनता की समस्याओं पर सख्त दिखे नवागत एसपी, बोले- हर फरियादी को मिलेगा समयबद्ध न्याय
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को लगभग 12 बजे नवागत पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।