जमुई: महिसौड़ी मोहल्ला में चार मंजिला मकान के छत पर लगी भीषण आग, अग्नि शमन वाहन द्वारा आग पर पाया गया काबू
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 महिसौड़ी मोहल्ला स्थित डॉक्टर नीरज साह के क्लीनिक के पीछे गुरुवार की दोपहर बाद चमन लाल साहू के चार मंजिला मकान के छत पर अचानक आग लग गई। उंसके बाद अग्नि शमन वाहन के कर्मियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस अगलगी से कोई बड़ी हादसा होने से बच गई। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।