लैलूंगा: लैलूंगा शिविर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में निपट गए सैकड़ों मामले, किसानों और हितग्राहियों की लगी भीड़
लैलूंगा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और कई योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिला। पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, केसीसी और अन्य सेवाओं का वितरण हुआ। हरी खाद और ‘जवा फूल’ प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। आगामी शिविर 4 अप्रैल को घरघोड़ा और 9 अप्रैल को खरसिया में होंगे