बक्सर: समृद्धि यात्रा की तैयारी बैठक से अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता और प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा गया
Buxar, Buxar | Feb 5, 2026 बक्सर डीएम साहिला की अध्यक्षता में समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक 3:30 बजे अपराह्न में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने यात्रा के उद्देश्यों, कार्यक्रमों की रूपरेखा, विभागीय समन्वय तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। डीएम ने कहा कि समृद्धि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना।